भेडौरा नदी इटौरा में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किया गया सामुहिक श्रमदान

भेडौरा नदी इटौरा में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किया गया सामुहिक श्रमदान

 

आज ग्राम इटौरा में मध्यप्रदेश शासन के द्वारा चलाये जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था युवा एकता कल्याण संघ व ग्राम पंचायत के सहयोग से सामूहिक श्रमदान अभियान चलाकर स्वच्छता व जल संरक्षण का संदेश दिया गया। आज श्रमदान कार्यक्रम में मुख्य रूप से मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक श्री प्रवीण पाठक, ब्लॉक समन्वयक रायपुर कर्चुलियान सुषमा शुक्ला ,रीवा ब्लॉक समन्वयक अमित अवस्थी ,युवा एकता कल्याण संघ के अध्यक्ष राजराखन पटेल,समाजसेवी शम्मी शुक्ला ,ग्राम के सरपँच भास्कर साहू,ग्राम के प्रतिष्ठित समाजसेवी अरुण मिश्रा, सचिव सुरेन्द्र मिश्रा,सहायक सचिव नीलेश शुक्ला, परामर्शदाता शिवानी पाण्डेय,मनोज सेन,विजय मिश्रा,उपसरपंच उपेंद्र मिश्रा राजा सनजसेवी ग्राम पंच माखन यादव सहित इस अभियान में युवा एकता कल्याण संघ के पदाधिकारी जो श्रमदान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे युवा साथी अरविंद पटेल, अमित पटेल,अर्पित पटेल,शुभम सिंह,दीपेंद्र सिंह,सुभम सेन,प्रिंस पटेल,पुष्पराज पटेल,अतुल पटेल,अमन सुर्दशन गौरव शुक्ला सौरव शुक्ला ,तिलकराज साहू,मुन्ना कोल,सहित बड़ी शंख्या में ग्राम पंचायत की महिलाओं , व स्थानीय जनो की महत्वपूर्ण सहभागिता रही।

सभी श्रमदानियो ने प्रतिदिन जिला प्रशासन व जन अभियान परिषद द्वारा चयनित भेडौरा नदी में श्रमदान करके इसे रीवा जिले में आदर्श नदी बनाने का संकल्प लिया है।

इस अभियान में जिसमे जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी व जनप्रतिनिधि विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी, शैक्षणिक संस्थानों के छात्र छात्राएं समय समय पर शामिल होकर श्रमदान कार्यक्रम में अपना योगदान देंगे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments