एमसीMCU में विश्व रंगमंच दिवस पर संवाद कार्यक्रम आयोजित

#एमसीयू में विश्व रंगमंच दिवस पर संवाद कार्यक्रम आयोजित

 

रंगमंच के सामाजिक प्रभाव, संभावनाओं और वर्तमान परिदृश्य में उसकी प्रासंगिकता पर माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय #रीवा_परिसर में गुरूवार को #विश्व_रंगमंच_दिवस पर संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ ।

 

कार्यक्रम में परिसर निदेशक डॉ. संदीप भट्ट ने रंगमंच पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रंगमंच सामाजिक जागृति का सशक्त मंच है जिसके जरिए किसी विषय पर समाज तक एक संदेश भेजा जाता है। यह जनजागरण का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि वास्तव में रंगमंच अभिव्यक्ति की वह कला है जिसमें कलाकार वास्तविक जीवन या घटनाओं का नाट्य रूपांतरण करता है। रंगमंच संस्कृति, शिक्षा, शांति और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है और हमारा रंगमंचीय इतिहास बहुत पुराना है।

भारतीय #रंगमंच के इतिहास पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे यहाँ शताब्दियों पहले #भरतमुनि ने #नाट्यशास्त्र जैसा ग्रंथ लिखा जो परंपरागत माध्यमों के महत्व को बताता है। डाॅ भट्ट ने विद्यार्थियों को परंपरागत माध्यमों, रंगमंच और लोक संस्कृति पर केंद्रित काम करने के लिए कहा।

इसके बाद परिसर के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. बृजेंद्र शुक्ल ने कहा कि रंगमंच वास्तव में सभी नवरसों को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है और यह मनुष्य जीवन में नैतिक मूल्यों को स्थापित करने का काम करता है। डॉ. शुक्ल ने रंगमंच के प्रभाव को समझाते हुए कहा कि रंगमंच के माध्यम से #रामलीला के अभिनय ने उच्च मूल्यों को स्थापित करने का काम किया जो आज भी हमारे समाज में भी प्रासंगिक है। प्रशासनिक अधिकारी ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को रंगमंच से जुड़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कम्प्यूटर विभाग के समन्वयक रवि साहू अपने विचार साझा करते हुए कहा कि रंगमंच बहुत प्राचीन है और हम इससे बहुत ज्यादा प्रेरित होते है। तकनीक की मदद से रंगमंच और भी ज्यादा विकसित हो रहा है और यह समाज को नई ऊर्जा प्रदान करने का काम करता है।

उक्त कार्यक्रम में डॉ. प्रवेश द्विवेदी, डॉ.उमाशंकर पटेल, डॉ. आकाश द्विवेदी, डॉ. विनोद दुबे, डॉ. अजीत मिश्रा, डॉ वंदना तिवारी, दीपेश सिंह, प्रदीप शुक्ला, सुधांश मिश्रा, नीरज तिवारी, तान्या गुप्ता, नेहा विश्वकर्मा सहित विद्यार्थियों ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम का संचालन और आभार जनसंचार विभाग के छात्र आदर्श तिवारी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर परिसर के पत्रकारिता विभाग, कंप्यूटर विज्ञान विभाग तथा जनसंचार विभाग के विद्यार्थी एवं शिक्षक उपस्थित थे।

#WorldTheatreDay Makhanlal Chaturvedi University Vijay Manohar Tiwari #mcu #mcurewa Jansampark Madhya Pradesh Highlight Ministry of Education #mcubhopal

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments