पुलिस अधीक्षक रीवा के द्वारा ली गई अपराध समीक्षा बैठक

पुलिस अधीक्षक रीवा के द्वारा ली गई अपराध समीक्षा बैठक

रीवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के द्वारा रीवा जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की अपराध समीक्षा संबंधी बैठक ली गई, बैठक के दौरान भा.द.वि. , पॉक्सो एक्ट के अपराधों, महिलाओं पर घटित अपराधों, अनुसूचित जाति / जनजाति जाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत पंजीबद्ध अपराधों पर अंकुश लगाए जाने, पीडितों को शासन से प्राप्त होने की विधिक सहायता उपलब्ध कराने तथा सम्पत्ति संबंधी अपराधों में आरोपियों की पतासाजी, गिरफ़्तारी व मशरूका बरामदगी किए जाने, सडक दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने के संबंध में प्रभावी कार्यवाही, नाबालिक बालक / बालिकाओं की शत् प्रतिशत् दस्तयाबी करने, लंबित अपराधों, मर्गो, लंबित चालानो को न्यायालय मे पेश कराए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए एवं टैबलेट के माध्यम से ई.विवेचना कार्यवाही करने के संबंध में निर्देश दिए गए है। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रीवा अनिल सोनकर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक लाल, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती शिवाली चतुर्वेदी, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या.) हिमाली पाठक, व शहर के समस्त अनुविभागीय अधिकारी एवं थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित रहे ।

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments