मध्य प्रदेश में संगठन का पुनर्गठन करेगी आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने पार्टी बैठक में बताई आगे की रणनीति

मध्य प्रदेश में संगठन का पुनर्गठन करेगी आम आदमी पार्टी

प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने पार्टी बैठक में बताई आगे की रणनीति

कहा– मध्य प्रदेश में हार के कारणों पर होगा मंथन

मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी का खाता भले ही ना खुला हो लेकिन हम घर घर तक अरविंद केजरीवाल की दिल्ली और पंजाब की जन कल्याण योजनाओं का संदेश पहुंचने में सफल रहे हैं। यह बात आज सिंगरौली में मीटिंग के दौरान प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने कही।

 

उन्होंने कहा की मध्य प्रदेश में हम अपनी हार स्वीकार करते हुए पुनः संगठन निर्माण में ध्यान देंगे और जो खामियां थी उसे सुधारने की कोशिश करेंगे। वही पार्टी के कार्यकर्ता अब घर घर जा कर लोगों को दिल्ली और पंजाब की योजनाओं के बारे बताएंगे।

 

वहीं उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया की आम आदमी पार्टी को कमजोर ना समझा जाए। पार्टी मध्य प्रदेश में एक बड़ा विकल्प बन कर उभरेगी तथा मध्य प्रदेश में भी दिल्ली पंजाब की तरह सभी सुविधाएं लोगों तक पहुंचेगी।

 

संगठन की बात पर उन्होंने कहा की कुछ फेरबदल की आवश्यकता है जिसे राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ मिल कर बदला जाएगा तथा एक मजबूत टीम मध्य प्रदेश में तैयार की जायेगी।

 

महंगाई के मुद्दे पर श्रीमती अग्रवाल ने कहा कि जहां लोगों का विश्वास कांग्रेस पार्टी नही जीत पाई वही भारतीय जनता पार्टी को एक मौका और दे कर जनता ने अंतिम अवसर के रूप में बीजेपी को चुना है, उन्होंने ने कहा कि नई चुनी सरकार अगर महंगाई पर लगाम नही लगा पाई तो आम आदमी पार्टी इसका पुरजोर विरोध करेगी। महिला सुरक्षा भी प्रदेश में बड़ा मुद्दा है। उन्होंने कहा महिला होने के नाते उनकी पैनी नजर इस पर रहेगी।

मीटिंग के दौरान प्रदेश नेतृत्व के वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे।

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments