सामाजिक विकास की शुरुआत ग्रामीणों से करनी होगी – संस्कृति जैन

राष्ट्रीय युवा दिवस पर सामाजिक विकास की शुरूआत हमें ग्रामीणों के बीच प्रारंभ करनी होगी-संस्कृति जैनसामाजिक विकास की

राष्ट्रीय युवा दिवस पर नगर निगम की आयुक्त संस्कृति जैन युवाओ के साथ संवाद करते हुए युवाओ को समाज कार्य व वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों पर अपने विचार साझा किये। उन्होने कहा कि सामाजिक विकास की प्रक्रिया सतत चलने वाली है।इस प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए युवाओं को प्रशिक्षित होकर कार्य करना होगा।अपनी समझ को बढ़ाते हुए समुदाय को भी इसमें शामिल करना होगा।सामाजिक विकास की शुरूआत हमें ग्रामीणों के बीच समुदाय के मध्य प्रारंभ करनी होगी।माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार जयराम शुक्ल ने अपने उध्बोधन में कहा कि का स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को हुआ था और बचपन में उनका नाम नरेंद्रनाथ दत्ता था।उनके द्वारा किए गए कार्यों और भारतीय दर्शन को वैश्विक पटल पर ले जाने वाले स्वामी विवेकानंद के जन्म.दिवस को भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाए जाने की घोषणा के बाद से वर्ष 1984 से हर साल हम 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाते हैं।बृजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि छात्र छात्राओं को विवेकानंद जी के तरीके का आचरण तथा संस्कारवान बनने की जरूरत है छात्र छात्राओं में राष्ट्रीय चरित्र के निर्माण की बात युवा संवाद कार्यक्रम के माध्यम से कहीं।युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुऐ आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से स्वामी विवेकानंद कहते थे कि अपनी आरामदायक (कंफर्ट जोनद्ध) से बाहर निकलो और अपने उद्देश्यों की प्राप्त के लिए प्रयास करके उसे प्राप्त करो उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए। माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय के आचार्य सूर्य प्रकाश ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द एक ऐसा नाम है जिसे किसी भी प्रकार के परिचय की आवश्यकता नहीं है।वह एक प्रभावशाली व्यक्तित्व हैं जिन्हें पश्चिमी दुनिया को धर्म के बारे में जागरूक करने का श्रेय दिया जाता है।उन्होंने 1893 में शिकागो की धर्म संसद में हिंदू धर्म का प्रतिनिधित्व किया। युवा संवाद कार्यक्रम में जन अभियान परिषद से जुड़े युवाओ व छात्र-छात्राओं द्वारा भी अपने विचार प्रकट किए गए।युवा संवाद कार्यक्रम में जन अभियान परिषद से जुड़ी नवांकुर संस्थाएं समाजसेवी व छात्र एवं छात्र मुख्य रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत भाषण संभागीय समन्वयक श्री प्रवीण पाठक ने दिया। संचालन सिद्धार्थ श्रीवास्तव एवं सुषमा शुक्ला व आभार प्रदर्शन ब्लॉक समन्वयक अमित अवस्थी ने किया।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments