डॉ सौरभ संजय सोनवणे IAS मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रीवा की अध्यक्षता में सभी योजनाओं को निरीक्षण देने का आदेश

डॉ सौरभ संजय सोनवणे IAS मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रीवा की अध्यक्षता में दिनांक 27-05-2024 को समय 1:00 बजे दोपहर से जिला पंचायत रीवा के सभागार में विभाग अन्तर्गत संचालित विभिन्न सामुदायिक एवं हितग्राही मूलक योजनाओं के अपूर्ण कार्यो, ग्रीष्म मौसम में पेयजल व्यवस्था, नल जल की पूर्ण परियोजनाओं को ग्राम पंचायतों को हैण्डओवर करने के संबंध में दिनांक 17-05-2024 को 117 ग्राम पंचायतों के निरीक्षण के निर्देश दिए गए थे जिसके संबंध में EE PHE, प्रभारी अधिकारी समस्त जिला पंचायत एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों से किए गए भ्रमण/निरीक्षण के संबंध में बिन्दु‍वार चर्चा की गई तथा निम्नानुसार बिन्दुमवार निर्देश दिए गए:-
 समीक्षा के दौरान बताया गया कि कुछ ग्राम पंचायतों के तत्कालीन सचिव के द्वारा वर्तमान सचिव को सम्पूर्ण प्रभार नही सौपा गया है, जिसके संबंध में निर्देश दिए गए कि तत्कालीन पंचायत सचिव के द्वारा आज दिनांक तक सम्पूर्ण प्रभार वर्तमान सचिव को नही सौपा गया है उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु प्रस्ताव एक सप्ताह के अन्दर जिला पंचायत को उपलब्ध कराए।
 ग्राम पंचायत लक्ष्मणपुर – रीवा में पी.डब्लू.डी. के ठेकेदार के द्वारा रोड निर्माण के दौरान पाइप लाइन को छतिग्रस्त‍ कर दिया गया। जिस कारण से पानी की सप्लाई चालू नही है, पानी की टंकी लिकेज है, संबंधित ठेकेदार को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए।
 ग्राम पंचायत कोटवाखास-जवा में पानी की समस्या है, मझिगवा-सिरमौर में पानी की सप्लाई बंद है। जिन्हेंं चालू कराए जाने के निर्देश दिए गए।
 श्री जितेन्द्रं सिंह पंचायत समन्वयक अधिकारी के द्वारा ग्राम पंचायतों का भ्रमण नही किया गया, कार्यो का सत्यापन नही किए जाने, शासकीय कार्य में रूचि नही लिए जाने के कारण निलंबन हेतु कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए।
 ग्राम पंचायत बराह में निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सुदूर सड्क का निर्माण निजी भूमि में कराया गया है, जिसके संबंध में निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत सरपंच/सचिव को राशि वसूली हेतु कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए।
 ग्राम पंचायत बाबा की बरौली के सचिव के द्वारा शासकीय कार्यो में रूचि नही लिए जाने तथा ग्राम पंचायत में उपस्थित नही होने, निर्माण कार्यो को पूर्ण कराने में रूचि नही लिए जाने के कारण निलंबन हेतु कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए।
 ग्राम पंचायत पतेरी की जांच एक सप्ताह के अन्दत कर ceo jp जांच प्रतिवेदन जिला पंचायत को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
 ग्राम पंचायत चांदी, लूक के सरपंच/सचिव के द्वारा नल जल योजना एवं विभागीय कार्यो में रूचि नही लिए जाने के कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए।
 ग्राम पंचायत खडडा, भडरा, जुडमनिया मुरली, अल्वाखुर्द में पंचायत भवन नही होने के कारण 15वां वित्त एवं नरेगा के कंवर्जेंस से आगामी कार्य योजना में शामिल किए जाने के निर्देश सीईओ जनपद पंचायत को दिए गए।
 ग्राम पंचायत भदौहा के सचिव के द्वारा शासकीय कार्यो को पूर्ण कराने में रूचि नही लिए जाने के कारण निलंबन हेतु कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए।
 ग्राम पंचायत नरैनी -मऊगंज के अपूर्ण आवासो की जांच कर एक सप्ताह में प्रतिवेदन देने के निर्देश प्रभारी अधिकारी आवास को दिए गए।
 ग्राम पंचायत कुठिला, गंगतीराकला, नेगुरा त्योंथर में नल जल के कनेक्शन सभी घरो में नही हुआ है जिसके संबंध में EE PHE को निर्देश दिए गए।

 ग्राम पंचायत तडौरा, ढनगन-मऊगंज में नल जल के कनेक्शन सभी घरो में नही हुआ है टेहरा में पाइप लाइन नही डाली गई है, जिसके संबंध में EE PHE को निर्देश दिए गए।
 ग्राम पंचायत सलैया के रोजगार सहायक पंचायत में नही रहते है जिस कारण से विभागीय योजनाए प्रभावित हो रही है। रोजगार सहायक को सेवा समाप्ति हेतु कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए।
 EE PHE को सभी ग्रामो के नल जल योजना के DPR जनपद पंचायतों/ग्राम पंचायतों को उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए।
 सहायक यंत्री एवं सहायक परियोजना अधिकारी जनपद पंचायतों को 10-10 ग्राम पंचायतों के निरीक्षण कराए जाने हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायतों के निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायतो के कैशबुक, स्टाक पंजी, निर्माण पंजी एवं टी.एस./ए.एस. का भी परीक्षण करने के निर्देश दिए गए।
 ग्राम पंचायतो/जनपद पंचायतों के स्थिति परिसम्पत्तियों से कितनी आय हो रही है, इसकी जानकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ग्राम पंचायतों से संकलित कर ग्राम पंचायत एवं जनपद पंचायत के पृथक-पृथक जानकारी एक सप्ताह के अन्दर जिला पंचायत को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
 संबंधित ग्राम पंचायतों का निरीक्षण प्रभारी अधिकारी जिला पंचायत एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत समस्त् एक सप्ताह के अन्दर पुन: जांच प्रतिवेदन जिला पंचायत को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
 रीवा से हनुमना हाइवे मार्ग, मनगवां से चाकघाट, रीवा से बाया सिरमौर जवा, रीवा से सेमरिया मार्ग में आवारा पशुओं को बाडा बनवाकर शिफ् कराए जानेके निर्देश समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतो को दिए गए।
 क्यू‍आर कोड में जिन जनपद पंचायतों के अभी तक शतप्रतिशत नही हुए है वह संबंधित बैंक शाखा से सम्प र्क कर क्यू आर कोड पोर्टल पर दिनांक 29-05-2024 तक अपलोड कराना सुनिश्चित करें।
 पंचायत विकास सूचकांक पोर्टल (PDI) में मुख्य कार्यपालन अधिकारी समस्त जनपद पंचायत स्तरीय लाइन विभागों से सम्पर्क कर दिनांक 29-05-2024 तक संबंधित जानकारी को सत्यापित कराकर पोर्टल पर अपलोड कराना सुनिश्चित करें।
उपरोक्त बिन्दुवार निर्देशो का पालन प्रतिवेदन एक सप्ताह के अन्दर कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments