राजयोगिनी बी. के. ऊषा दीदी 24 सितम्बर को होगा रीवा आगमन

ऐतिहासिक और अविष्मरणीय आयोजन

राजयोगिनी आदरणीय बी. के. ऊषा दीदी के आगमन पर

 

मुख्यकार्यक्रम 24 सितंबर को कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम में सांय 4:30 बजे से 07: 00 बजे तक होगा ।सीसीसी

पुरे प्रदेश के कई जिलों से बुद्धिजीवी, नागरिक का होगा आगमन।

 

 

रीवा : प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज संस्थान में अयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते संस्थान की क्षेत्रीय संचालिका बी.के. निर्मला दीदी ने बताया कि विंध्य क्षेत्र में राजयोगिनी ऊषा दीदी जी का आगमन बहुत ही दिनों के संभव हो पाया है। रीवा संभाग में अयोजित होने वाले कार्यक्रमों में मुख्य कार्यक्रम 24 सितंबर को कृष्ण राजकपूर ऑडिटोरियम में रखा गया है। जिसमें सांय 4:30 से 7:00 बजे तक मुख्यकार्यक्रम होगा । कार्यक्रम का विषय होगा जीवन का आधार गीता का सार। कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम में रीवा एवं शहडोल संभाग में सबसे अधिक जनमानस के पहुंचने की संभावना है ।

 

इस कार्यक्रम में माउंट आबू राजस्थान अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय से राजयोगिनी ऊषा दीदी जी , एवम उनकी तपस्वी राजयोगिनी जनों की टीम , छतरपुर से राजयोगिनी बी. के. शैलजा बहन जी , एवं भोपाल, जबलपुर वा अन्य जिलों से राजयोगिनी साधकों के आने के वा कार्यक्रम में सहभागिता होगी।

 

 

 

दिव्य एवं भव्य आयोजन की पूर्ण तैयारी की रूप रेखा सुनिश्चित कर के सभी को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जा चुके है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सम्मानीय शासन एवं प्रशासन के पदाधिकारियों की सहभागिता हेतु स्वीकृति मिल चुकी हैं।

 

बैठक व्यवस्था एवं सुरक्षा के समुचित इंतजाम के लिए प्रशासन का महत्वपूर्ण सहयोग रहेगा। इस कार्यक्रम की बढ़ती लोकप्रियता को ज्यादा तादाद में होने की स्थिति में ऑडिटोरियम के बगल में अरना हाल को तैयार रखा जाएगा जहा पर LED प्रोजेक्टर के द्वारा संपूर्ण कार्यक्रम को लाइव देख सकेंगे।

 

कार्यक्रम की भव्यता वा दिव्यता को देखते हुए सभी जनमानस से पूर्व अनुरोध किया गया है कि वह समय के 15 मिनट पूर्व आयोजन स्थल पर पहुंच कर स्थान ग्रहण कर लें। ब्रह्माकुमारीज संस्थान में अयोजित इस पत्रकार वार्ता में बीके डॉक्टर अर्चना बहन, बी.के. नम्रता बहन, बी.के. प्रकाश द्विवेदी, निलेश श्रीवास्तव, सीमा श्रीवास्तव और शिव & क्रियेशन के डायरेक्टर शिवजी कुशवाहा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments