घटना से फिर रीवा दहल उठा,पति को बंधक बनाकर पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म,

रीवा में एक बार फिर शर्मसार हुई मानवता

 

पति को बंधक बनाकर पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म

 

 

पति के सामने ही आधा दर्जन दरिंदों ने बनाया हवस का शिकार

 

 

 

रीवा में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक तरफ जहां आधा दर्जन दरिदों ने बंधक बने पति के सामने एक-एक कर उसकी आबरू लूट कर मर्यादा को तार-तार किया वहीं दूसरी और पुलिस ने प्रदेश के मुखिया से अपनी नाकामी छिपाने के लिए मानवता को तार-तार कर पीड़ितों की चीख को ही दबा दिया। हद की बात यह है कि लोगों को घटना की भनक न लगे इसके लिए पीड़ित पक्ष को कहां रखा गया, अभी तक यह भी पता नहीं चल पा रहा है। प्रदेश सरकार जहां बेटी व नारी सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है, वहां जिम्मेदारों का यह शर्मनाक कृत्य सरकार की छवि पर कालिख पोतने जैसा है। घटना सोमवार 21 अक्टूबर 24 को गुढ़ थाना क्षेत्र के भैरव बाबा की हहै। पति-पत्नी दोनों भैरव बाबा क्षेत्र में घूमने गए थे। घटना के संबंध में विश्वस्त सूत्रों से हासिल जानकारी के मुताबिक गुढ़ क्षेत्र के ही एक गांव के रहने वाले युवा पति-पत्नी भैरव बाबा के दर्शन के उपरांत प्रकृति का नजारा देखने के लिए मंदिर से थोड़ा आगे नाले के पास बैठे हुए थे। आपस में बातचीत कर रहे थे। वहीं पर नाले से कुछ दूरी पर भैरव बाबा क्षेत्र के करीब के गांव के आधा दर्जन युवक शराब पार्टी कर रहे थे। पति-पत्नी को बैठा देख आरोपियों की नजर उन पर पड़ गई। बताया जाता है। सभी आरोपी युवक वहां आए और पति को एक पेड़ से बांधकर उसके सामने ही सभी दरिंदों ने बारी बारी से

पत्नी के साथ दरिंदगी की हदें पार कर दीं। पति-पत्नि मर्यादा की रक्षा के लिए आरजू मिन्नत करते हुए चीखते चिल्लाते रहे लेकिन दरिदों ने एक न सुनी और हैवानियत की हद पार कर दी। इतना ही नहीं, आरोपियों ने घिनौनी हरकत का वीडियो भी बनाया और वायरल करने की धमकी देकर चुप रहने की धमकी भी दी। इसके बाद पति-पत्नी को आजाद किया। सूत्रों की मानें तो पीड़ितों ने घटना की शिकायत 21 अक्टूबर को ही की थी लेकिन रीवा में 23 को आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के रीवा आगमन पर घटना में पर्दा डालने मामले को पूरी तरह से दबा दिया गया। हालांकि पुलिस द्वारा 22 अक्टूबर को थाने में शिकायत की बात स्वीकारी जा रही है। अब सामूहिक दुष्कर्म का मामला पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अब तक दो दर्जन संदेहियों को उठा चुकी है, जिनसे घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है। पुलिस यह भी कह रही है कि पकड़े गए दो संदेहियों में अहम जानकारी हाथ लगी है। जब बात मीडिया तक पहुंची तो पुलिस ने हाथ-पैर मारना शुरू कर दिया है।

 

 

मुख्यमंत्री से छिपाने चार दिन तक पीड़ितों की चीख दबाए रखी रीवा की पुलिस

 

दरिंदो का नहीं पसीजा दिल

 

कोई भी व्यक्ति अपने पत्नी, बेटी या सगे रिश्तेदारों के साथ ऐसा घिनौना दृश्य नहीं देख सकता। पति-पत्नी दोनों दरिंदों से मर्यादा बचाने के लिए दुहाई दिया होगा, हाथ-पांव जोड़ा होगा, चीखा-विल्लाया होगा फिर भी दरिंदों का दिल नहीं पसीजा और हैवानियत की हद पार कर दी।

 

दो साल पूर्व भी घटी थी ऐसी ही घटना

 

रीवा में इस तरह की यह दूसरी घटना है, जिसमें पति को बंधक बनाकर उसके सामने ही पनी के साथ दुष्कर्म किया गया था। करीब दो साल पूर्व सितंबर 2022 में नईगढ़ी के देवलहा प्रपात में पति को बंधक बनाकर उसकी पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। हालांकि प्रशासन ने तत्समय आरोपियों के घर भी

जर्मींदोज कर दिया था।

 

वीडियो वायरल की धमकी दी

 

सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चुप रहने को कहा। पहले पति-पत्नी के एक दूसरे करीब बैठे होने का वीडियो बनाकर वायरल करने के बहाने दबाव में लेकर पति को बंधक बना लिया, इसके बाद दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

 

भैरव बाबा में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है, कुछ सदेहियों को पकड़ा गया है, जिनसे घटना के संबंध में सुराग हाथ लगे है। पूरी घटना की अहम गंभीरता से जांच की जा रही है, जल्द ही सभी आरोपी पकड़े जाएंगे। आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी।

 

विवेक सिंह, पुलिस अधीक्षक रीवा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments